दुबार चौकी के सामने ओवरलोड बालू वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

 मीरजापुर।दुबार पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि चौकी के सामने से गुजरने वाले ओवरलोड बालू लदे वाहनों से सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों द्वारा खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। इस कथित वसूली का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो बताया जा रहा है

 

हिंदू हिंदू बोल रहे हैं गाय की बोटी तौल रहे हैं , अविमुक्तेश्वरानंद Read More हिंदू हिंदू बोल रहे हैं गाय की बोटी तौल रहे हैं , अविमुक्तेश्वरानंद

आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर प्रथम पर गर्भवती महिला का किया गया गोदभराई। Read More आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर प्रथम पर गर्भवती महिला का किया गया गोदभराई।

कि दुबार चौकी के सामने प्रतिदिन बालू लदे ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है। आरोप है कि मामले की पड़ताल करने पहुंचे एक पत्रकार ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो उसे रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान चौकी से कुछ दूरी पर मौजूद एक स्थानीय दुकानदार ने पत्रकार पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया और कथित रूप से धमकी भी दी। आरोप के मुताबिक, पत्रकार द्वारा स्ट्रिंग आपरेशन किए जाने की भनक लगने पर कुछ लोगों को उसके पीछे लगाया गया था।

सोमवार को गंगा स्नान करते समय डूबे एक युवक का मिला शव Read More सोमवार को गंगा स्नान करते समय डूबे एक युवक का मिला शव

 

बाद में बाइक से पहुंचे एक व्यक्ति ने पत्रकार को रोककर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और वीडियो जबरन डिलीट कर दिया। यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति ने पत्रकार के सामने ही दुबार चौकी इंचार्ज को फोन किया। पत्रकार को धमकाने और मोबाइल छीनने से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। अब लोगों की निगाहें

 

पुलिस के आला अधिकारियों पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो किसी प्राइवेट व्यक्ति का है पुलिस कर्मियों का इससे कोई संबंध नहीं है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार