नवीनतम
फीचर्ड
मलिहाबाद में राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।
मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना मलिहाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर आगे खंभा संख्या 1099/27 के पास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से देहरादून जा रहे थे। यात्रा के दौरान वह ट्रेन के गेट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में और परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मृतक के पिता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
चलती ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करना कितना खतरनाक हो सकता है, यह हादसा एक बार फिर उसकी गंभीरता को उजागर करता है। रेलवे और प्रशासन लगातार यात्रियों से सुरक्षित यात्रा की अपील करते रहे हैं, बावजूद इसके ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं।
लखनऊ रेलवे पुलिस मुजफ्फरपुर लखनऊ समाचार मलिहाबाद पोस्टमार्टम पुलिस कार्रवाई ट्रेन हादसा राप्ती गंगा एक्सप्रेस चलती ट्रेन से गिरकर मौत चंदन कुमार सीतामढ़ी बिहार मलिहाबाद रेलवे स्टेशन रेलवे दुर्घटना ट्रेन यात्रा हादसा सुरेंद्र सिंह भाटी देहरादून यात्रा रेलवे सुरक्षा ट्रेन के गेट पर बैठना यात्री की मौत


Comments