संगठित अपराध का पुलिस ने किया भंडाफोड़
चार अभियुक्त की गिरफ्तारी, के साथ कई सामान बरामद
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार
बेतिया। नगर बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत के महनागनी निवासी जगदीश साह के पुत्र दीपक साह को ऑनलाइन वाहन खरीदने के नाम पर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। ठग ने एक ही नंबर के मोटरसाइकिल को ओएलएक्स ऐप के माध्यम से बचा था, जिसकी जानकारी सर्विस सेंटर में गाड़ी सर्विसिंग के दौरान अन्य व्यक्ति उमेश चंद्र साह जब अपनी गाडी की सर्विसिंग कराने गए तो पता चला कि उनकी गाड़ी की सर्विसिंग हो चुकी है जिसकी जानकारी उन्होंने खांगाली तो पता चला कि जगदीश साह के पुत्र दीपक साह ने उन्हीं के नंबर की गाड़ी ओएलएक्स के माध्यम से खरीदी हुई है
इस सारी वारदात की घटना को वादी दीपक साह के द्वारा स्थानीय मुफ्फसिल थाना को सूचित किया गया, सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना में अभियुक्त के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिक दर्ज करते हुए मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष द्वारा इस वारदात की घटना को वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया को सूचित की गई, पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, गठित टीम के आधार पर छापेमारी करते हुए इस कांड में संलिप्त चार अभियुक्त को विशाल कुमार, विवेक कुमार जो कि सगे भाई हैं एवं विशाल कुमार के निशांदेही पर
सूरज कुमार के साथ संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है इनके पास से सात एटीएम, पांच पासबुक, दो लैपटॉप, पांच चेक बुक, चार मोबाइल फोन, दो टैब, एवं एक चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक अजीत कुमार ने दिनांक 23 मई, शनिवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस कांड के अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस की छापामारी जारी है, उन्होंने बताया कि इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मुफ्फसिल एवं डीआईयू पुलिस के अधिकारी शामिल रहें.


Comments