अग्नि पीड़ित को राहत सामग्री प्रदान

पीड़ित परिवार ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बेतिया द्वारा योगापट्टी अंचल स्थित पिपरहिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 सेमरी भवानीपुर के अग्नि पीड़ित रामायण मुखिया को राहत सामग्री प्रदान की गई। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार को बर्तन सेट, तिरपाल, बाल्टी आदि राहत सामग्री प्रदान की गई है।

पीड़ितों की मदद के लिए रेड क्रॉस सदैव तत्पर रहता है। पीड़ित परिवार के लिए यह विकट परिस्थिति है। इस परिस्थिति में यह एक छोटी सी मदद है। मौके पर आजीवन सदस्य डॉ. श्याम चंद्र गुप्त, स्थानीय मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद, वार्ड सदस्य अजय कुमार, शिक्षक महेश मौर्य, सहयोगी कृष्णा कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। पीड़ित परिवार ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें