सेंट स्टीफंस एकेडमी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित

राष्ट्रीय उपलब्धियों का भी हुआ सम्मान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। 23 मई, शनिवार को स्थानीय सेंट स्टीफंस एकेडमी, बानुछापर में भव्य "इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय उपलब्धियों का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिमीत मिश्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य विशाल विक्टर ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा छह की छात्रा ऋचा कुमारी ने किया, जिसकी सभी ने सराहना की। विद्यालय को "यूजर्स चॉइस अवार्ड 2026"  तथा "स्कूल एक्सीलेंसी अवार्ड 2025-26" से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय के दो छात्रों द्वारा बिहार टॉप-10 और भारत टॉप-50 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नव-नियुक्त प्रीफेक्ट्स और मॉनिटर्स को बैज प्रदान कर कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व को सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम बताया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में युवा शिक्षक आशीष संजय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश Read More सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें