फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

भक्तिमय वातावरण  हुआ विशाल भंडारा 

पंडरी में भक्ति एव आस्था का संगम नवनिर्मित जगदीश्वर मंदिर में राम जानकी भगवान से पूरा परिवार सम्मिलित

Abhinav Shukla Picture
Published On

नवाबगंज/ क्षेत्र के पंडरी में सुप्रसिद्ध प्रकाण्ड विद्वान, विप्र शिरोमणि एवं ज्योतिषाचार्य परम आदरणीय पंडित जगदीश मिश्रा  के पैतृक ग्राम पंडरी में उनके परिजनों द्वारा नवनिर्मित भव्य  जगदीश्वर राम जानकी मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा का भव्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति के तहत मनाया गया।
 
तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान, पूजन, हवन एवं मंत्रोच्चारण के उपरांत रविवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ।
वैदिक ऋचाओं और मंत्रों की पावन ध्वनि के माध्यमसे भगवान श्रीराम, माता जानकी,  अनुज लक्ष्मण  संकटमोचन हनुमान  तथा भगवान भोलेनाथ एवं उनके परिवार की दिव्य प्रतिमाओं को पूर्ण विधि-विधान के साथ मंदिर में विराजमान किया गया है 
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में।
🚩 जय श्रीराम 🚩
और
🔱 हर हर महादेव 🔱
के उद्घोषों से गुंजायमान रहा वातावरण।
सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश मिश्रा  के सानिध्य में सम्पन्न इस दिव्य आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
भक्ति और आस्था से ओतप्रोत वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया ऐसा प्रतीत हुआ अब कहीं स्वर्ग है तो यहीं पर है
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भण्डारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
 
यह नव निर्मित देवालय आने वाले समय में सनातन संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणास्रोत बने — यही प्रभु श्रीराम एवं देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की गई है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार