दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय में प्रथम कौशल महोत्सव का शुभारंभ

आत्मनिर्भर एवं भविष्य के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 

बेतिया। विद्यालय परिसर में प्रथम बार आयोजित कौशल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिस्टर लिसिल, प्राचार्य सिस्टर रेखा टुडू, उप प्राचार्या सिस्टर बेरना तथा सिस्टर एंसिल की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को बुके एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।आत्मनिर्भर एवं भविष्य के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिस्टर लिसिल ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं भविष्य के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है, जिसे सही मंच और मार्गदर्शन मिलने पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उपयोग किया जा सकता है।आत्मनिर्भर एवं भविष्य के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह कौशल महोत्सव भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “कौशल भारत मिशन” से प्रेरित एक सार्थक प्रयास है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मूलभूत कौशल, व्यावसायिक दक्षता एवं जीवनोपयोगी क्षमताओं का विकास करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “करते हुए सीखने” की भावना से जोड़ते हुए रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान कौशल एवं टीम भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

लहसुना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार Read More लहसुना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर के निरीक्षण में मिली कमियां को लेकर कंपोजिट विद्यालय ड्रमड़गंज के प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित।  Read More बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर के निरीक्षण में मिली कमियां को लेकर कंपोजिट विद्यालय ड्रमड़गंज के प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित।

जितेंद्र कुमार राजेश

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार की जा रही है निगरानी Read More एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार की जा रही है निगरानी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें