करैली में सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान,।

थाना करैली क्षेत्र के अकबरपुर जहूर बिल्डिंग के पीछे स्थित एक गली में सोमवार देर रात एक सब्जी विक्रेता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रयागराज। थाना करैली क्षेत्र के अकबरपुर जहूर बिल्डिंग के पीछे स्थित एक गली में सोमवार देर रात एक सब्जी विक्रेता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 
मृतक की पहचान पिंटू के रूप में हुई है, जो इलाके में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार पिंटू रोज की तरह अपने काम में लगा हुआ था, लेकिन देर रात उसके आत्मघाती कदम उठाने की खबर सामने आने से सभी स्तब्ध रह गए।
 
घटना की सूचना मिलते ही थाना करैली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
 
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास के लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंटू मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था और क्षेत्र में काफी समय से सब्जी विक्रेता का काम कर रहा था।
 
पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस घरेलू तनाव, आर्थिक परेशानी समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार