मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

स्कूल में बच्चों को आधुनिक तकनीकी से पढ़ाया जाता है ताकि बच्चे अपना भविष्य चुन सकें

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के सरगम स्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्रों का शत्- प्रतिशत रिजल्ट रहा। विद्यालय प्रबंधक एस.के. मिश्रा जी ने बताया कि जितने छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी सभी छात्र शानदार अंक लेकर पास हुए हैं । एस.के.मिश्रा  के अनुसार मिलनियम वर्ल्ड स्कूल में बच्चों को आधुनिक तकनीकी से पढ़ाया जाता है ताकि बच्चे अपना भविष्य चुन सकें।
 
विद्यालय की छात्रा जोया अहमद ने 93.6 प्रतिशत, शिवम मिश्रा ने 93 प्रतिशत, स्तुति तिवारी ने 92.5 प्रतिशत और पार्थ मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी छात्रों को और उनके परिवार को बधाई संदेश के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के टॉपर छात्रों को एक्स वाइस चाँसलर आॅफ  कानपुर यूनिवर्सिटी, एक्स चेयरमैन ऑफ़ यू पी पी सी एस डॉ के बी पांडे जी ने प्रोत्साहन देते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार