गोरखपुर: गोलाबाजार में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन 110 कुंतल की खरीद

दो किसानों से खरीद की शुरुआत, 2585 रुपये MSP पर किसानों में उत्साह

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर - ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार, गोरखपुर | 4 अप्रैल खाद्य विभाग के अंतर्गत गोला क्षेत्र में शनिवार से गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहले ही दिन दो किसानों से कुल 110 कुंतल गेहूं की खरीद की गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं और स्वागत से किसानों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

पहले दिन ग्राम भडसड़ा निवासी किसान अशोक कुमार तिवारी से 70 कुंतल गेहूं खरीदा गया। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही गेहूं क्रय केंद्र परसिया मिश्र पर ग्राम खिरकिटा दुबे निवासी किसान अमित दुबे से 40 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। इस तरह पहले ही दिन कुल 110 कुंतल गेहूं की खरीद पूरी कर ली गई।

एसएमआई गोला पवन कुमार ने बताया कि इस वर्ष गोला ब्लॉक में गेहूं खरीद के लिए कुल आठ क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 3, पीसीएफ के 3 तथा पीसीयू के 2 केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर तौल, भंडारण, भुगतान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश Read More सुपौल में सनसनी : सरकारी स्कूल में मिली 19 वर्षीय युवती की खून से लथपथ मिली लाश

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे साफ-सुथरा और निर्धारित मानकों के अनुरूप गेहूं लेकर नजदीकी क्रय केंद्रों पर बिक्री करें, जिससे उन्हें समय पर भुगतान मिल सके।

कच्चे मकान के बास में गमछे के  सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान।  Read More कच्चे मकान के बास में गमछे के  सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान। 

इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे, एआर कोऑपरेटिव नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

दबंगों ने किया मारपीट पीड़ित परिवार ने लगाया न्याय की गुहार Read More दबंगों ने किया मारपीट पीड़ित परिवार ने लगाया न्याय की गुहार

Post Comments

Comments