नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
थाना समाधान दिवस में 78 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर निस्तारण
कोतवाली ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई, जहां अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
भदोही: जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया। कोतवाली ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई, जहां अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान जनपद भर में कुल 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 72 राजस्व विभाग व 6 पुलिस विभाग से संबंधित थे। इनमें से पुलिस विभाग के सभी 6 और राजस्व विभाग के 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा कि फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े और उन्हें समयबद्ध न्याय मिल सके। इस दौरान एएसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश, थाना प्रभारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Bhadohi News थाना समाधान दिवस thana samadhan diwas uttar pradesh news hindi DM Shailesh Kumar जिलाधिकारी शैलेष कुमार SP Abhinav Tyagi भदोही न्यूज ज्ञानपुर कोतवाली एसपी अभिनव त्यागी जनसुनवाई भदोही समाधान दिवस भदोही राजस्व विभाग शिकायत पुलिस विभाग शिकायत भूमि विवाद निस्तारण प्रशासनिक बैठक भदोही Gyanpur Kotwali Public Hearing UP Revenue Cases UP Police Administration News Hindi News Bhadohi


Comments