नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग ।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बालाजी इंडेन गैस सर्विस द्वारा गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी ठीक से नहीं की जा रही है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)।
उतरौला नगर के उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी उतरौला को सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बालाजी इंडेन गैस सर्विस द्वारा गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी ठीक से नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे गैस एजेंसी पर संपर्क करते हैं तो बताया जाता है कि गैस वितरण का काम करने वाला कर्मचारी पिछले तीन दिनों से नहीं आ रहा है और सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए स्वयं एजेंसी या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विभाग द्वारा निर्धारित मूल्य के अतिरिक्त 500 रुपये से 1000 रुपये तक की सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं।उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं जाकर सिलेंडर लेना चाहता है तो उससे 2000 रुपये तक की मांग की जाती है। इस कारण आम उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक बोझ और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है और नियमों के अनुसार सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं में असंतोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो गैस एजेंसी के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।
साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि उपभोक्ताओं को घर-घर गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि आम जनता को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
uttar pradesh india Balrampur बलरामपुर उत्तर प्रदेश भारत lpg cylinder उतरौला ज्ञापन सौंपा प्रशासन से जांच की मांग Utraula रसोई गैस सिलेंडर गैस वितरण अनियमितता Gas Distribution Irregularities बालाजी इंडेन गैस सर्विस Balaji Indane Gas Service उपभोक्ता शिकायत Consumer Complaint लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी Chaudhary Irshad Ahmad Gaddi Memorandum Submitted उपजिलाधिकारी उतरौला SDM Utraula गैस एजेंसी विवाद Gas Agency Dispute अतिरिक्त शुल्क आरोप Extra Charge Allegation Demand for Inquiry उपभोक्ता समस्या Consumer Issues

Comments