जटहां: विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई

एप से खर्च देखने की सलाह पर प्रधान बोले—हम खुद जारी कर रहे विकास कार्यों का ब्योरा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्टर प्रमोद रौनियार
कुशीनगर। जटहां बाजार क्षेत्र के एक व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों और खर्च को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ग्रुप में एक सदस्य द्वारा संदेश साझा कर कहा गया कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों और उन पर हुए खर्च का पूरा विवरण एक एप के माध्यम से देखा जा सकता है और इसके लिए लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने की अपील की गई।

Screenshot_2026-03-11-22-27-37-982_com.whatsapp-edit
इस संदेश के बाद ग्रुप में प्रतिक्रिया देते हुए ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा ने कहा कि उनके कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण वे स्वयं सार्वजनिक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का बैनर तैयार कराया जा रहा है, जिसमें जनहित में कराए गए विकास कार्यों का पूरा विवरण रहेगा।
प्रधान ने यह भी कहा कि कई ऐसे कार्य हैं जो शासन से अलग जनसहयोग और व्यक्तिगत प्रयास से भी कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जो भी जनहित के कार्य हुए हैं, वे क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो पाए हैं।
उन्होंने कहा कि तैयार हो रहा बैनर जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि गांव के लोग विकास कार्यों की पूरी जानकारी देख सकें।

About The Author

Post Comments

Comments