150 मरीजों  की  जाँच कर दवा दी गई

बीमारी से छुटकारा मिलने का सरल उपाय गर्म पानी पिये नीम के पत्तो से स्नान करें

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहार के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को  जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया, इस दौरान डाक्टर एस सी शर्मा ने 119 मरीजों को जांच कर दवा दी। उन्होंने बताया की  मार्च के महीने  में  सुबह और शाम को  हल्का ठंडक होने से सर्दी  जुकाम  देखने को मिल रहा है।बच्चों के  सेहत  का जरूर ध्यान देने की जरूरत है । डॉ एससी शर्मा ने बताया की  खासी, खुजली, दाद बीमारी से छुटकारा मिलने का सरल उपाय गर्म पानी पिये नीम के पत्तो से स्नान करें।

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा रामनाथ कठौतिया में डॉ राहुल कुमार ने बताया की 31 मरीजों आए उनको देखा गया, जिसमें शुगर एवं बीपी  , शरीर का वज़न नाप तौल कर दवा दी। इस समय सुबह में उठकर घूमने की अदद बनाएं। खाना में सादा खाना ले। इस मौके पर डॉक्टर एस सी शर्मा, डॉ राहुल कुमार फार्मासिस्ट त्रिशुल चतुर्वेदी, धीरज राय,राजू आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें