जनपद के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, दिये ससमय निस्तारण के निर्देश

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-मुख्य विकास अधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में मार्च महीने प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस‘ का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जाॅच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जाॅच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।  

IMG_20260307_221301

सिद्धार्थनगर में  पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका Read More सिद्धार्थनगर में  पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी आदि ने 79 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 11 मामले निस्तारित हुए, बाकी 68 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार सदर अमित कुमार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

हत्या में दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा,11-11 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद Read More हत्या में दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा,11-11 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद

इसी तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया।इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, तहसीलदार ओबरा आदि ने 37 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये, 02 टीम क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरण का निस्तारण किया गया।इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 32 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

अनपरा तापीय परियोजना में 'पॉश एक्ट-2013' पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न Read More अनपरा तापीय परियोजना में 'पॉश एक्ट-2013' पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुुमार त्रिपाठी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुुमार त्रिपाठी व तहसीलदार घोरावल प्रवीण कुमार आदि ने 49 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये, 02 टीम क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 41 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इसी तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 25 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 23 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें