आईएएस बना डीएवी रिंहदनगर का पूर्व छात्र, विद्यालय परिवार हुआ गौरवान्वित

सौरभ की सफलता कठिन परिश्रम, संकल्प, संस्कार का परिणाम

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र -

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर का पूर्व छात्र सौरभ गुप्ता देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी 2026 को क्रैक कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया है।आज पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सौरभ गुप्ता ने 783 रैंक हासिल कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है; बल्कि अपने माता-पिता के साथ साथ पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है।

संपूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें, 9 का मौके पर निस्तारण Read More संपूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें, 9 का मौके पर निस्तारण

यह सफलता सौरभ गुप्ता के कठिन परिश्रम, संकल्प तथा विद्यालय द्वारा दिए गए संस्कार का परिणाम है। सौरभ के पिता रामजी गुप्ता दवा व्यवसायी के साथ-साथ प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी मां गिरिजा देवी कुशल गृहणी है। सौरभ के बड़े भाई आशुतोष और शुभम दवा व्यवसाय के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। सौरभ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का रहा है। दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में सौरभ ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

भागवत कथा के चौथे दिन राम अवतार.कृष्ण अवतार.वामन अवतार को सुनकर श्रोता हुए मंत्र मुग्ध  Read More भागवत कथा के चौथे दिन राम अवतार.कृष्ण अवतार.वामन अवतार को सुनकर श्रोता हुए मंत्र मुग्ध

प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि सौरभ ने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी एडवांस पास कर आईआईटी पटना से इंजीनियरिंग करने के उपरांत 'एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड' में जेई एटीसी के पद पर तैनात हैं। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनन्त मोहन ने बताया कि सौरभ को प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश और समाज के लिए कुछ विशेष करने की चाहत बचपन से रही है। उन्होंने बताया कि सौरभ ने साबित कर दिया कि डीएवी स्कूल संस्कार युक्त उच्च कोटि की शिक्षा देने वाली संस्था है।

विद्यालय में हुई नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुवात,छात्रों का तिलक लगाकर किया अभिनन्दन Read More विद्यालय में हुई नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुवात,छात्रों का तिलक लगाकर किया अभिनन्दन

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, डी सी शुक्ला, एस पी तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव के साथ सभी शिक्षकों ने सौरभ गुप्ता को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सौरभ प्रशासनिक सेवा में जाकर देश, समाज और मानवता के लिए उत्कृष्ट कार्य करेगा। प्राचार्य राजकुमार ने सौरभ को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें