संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
रायबरेली में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पर उठे सवाल
महराजगंज रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आमजन में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला कस्बा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड स्थित साहू इंटरप्राइजेज का है, जहां बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर चोरी की नीयत से किराना स्टोर पर पहुंचे, लेकिन दुकान का शटर बंद मिला। इसके बाद भी उनके हौसले पस्त नहीं हुए और उन्होंने दुकान के बाहर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बना लिया। चोर ई-रिक्शा की दो बैटरियां खोलकर चोरी कर ले गए।
बताया जा रहा है कि चोरों की आहट सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाया। शोर सुनते ही चोर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं।पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी होने का दावा कर रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त न के बराबर है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर कब तक अंकुश लग पाता है।

Comments