बकरी चराने गए बुजुर्ग पर जंगली जानवर का हमला, गंभीर रूप से घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के झाबर हरदो पट्टी गांव में बुधवार शाम सियार के हमले में एक पशुपालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। गांव निवासी बड़कू (60) पुत्र दुलारे खेतों के पास जंगल में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए सियार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सियार ने उन्हें कई जगह काट लिया और नोच डाला। बुजुर्ग के शोर मचाने पर गांव के कुत्तों ने सियार को दौड़ा लिया।
 
इसके बाद उनकी जान बच सकी। हमले में उनके शरीर पर कई गहरे जख्म आए हैं।परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों का कहना है कि सियार इससे पहले भी गांव में कई लोगों को दौड़ा चुका है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments