ईश्वरशरण डिग्री कॉलेज  में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। श्रीमान् पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) के कुशल नेतृत्व में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 साइबर क्राइम द्वारा निर्गत निर्देश के तहत चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-06.02.2026 को थाना शिवकुटी क्षेत्रान्तर्गत ईश्वरशरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज  में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया ।
 
जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रतिभाग किये गये लगभग 400 छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये । प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड होने के दशा में 1930 पर कॉल एवं www.CyberCrime.gov.inwww.cyberpolice.uppolice.gov.in पर शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया ।
 
साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से महत्वपूर्ण अपील-
1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
2. मजबूत पासवर्ड बनायें ।
3. सोशल मीडिया पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
4. ऑनलाइन स्कीम और लाटरी निकलने जैसे ऑफर पर भरोसा न करें।
5. पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें।
6. अपने ब्राउजर को अपडेट रखें।
7. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2-Step Verification ऑन रखें।
8. अनजान नंबर से आयी हुई कॉल को रिसीव करने से बचे। 
9. साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नं0-1930 पर डायल करें।
 
साइबर जागरुकता अभियान में प्रतिभाग करने वाली टीम-
1. उ0नि0 घनश्याम यादव, प्रभारी साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 स्वतंत्र कुमार, साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 सूरज चाहर, साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें