राजनीति
85 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास
वह दोपहर में खेलने के लिए घर से निकली थी
बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर आयी है जिसे जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे |थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा 6 वर्षीय मासूम नाबालिक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय मासूम जो अपने ननिहाल आई हुई थी और वह दोपहर में खेलने के लिए घर से निकली थी कुछ समय बीत जाने के बाद जब दोपहर लगभग 1:30 बजे मासूम नजर नहीं आई तो घर वाले उसे खोजने के लिए निकले |
उसे खोजते हुए जब वह गांव के एक घर पहुंचे तो देखा हदीस अहमद और बच्ची दोनों नग्न अवस्था में थे |
हदीस बच्ची के साथ के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था |यह देख बच्ची की मां चीखने लगी उसकी चीख पुकार सुनकर अड़ोस पड़ोस और गांव के लोग भी पहुंच गए |ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कलवारी पुलिस को दी |बच्ची की मां ने बताया की हदीस द्वारा बच्ची को टॉफी देने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था |
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया गया |मामले में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस द्वारा पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली गई तथा पीड़ित के परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है|

Comments