क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मैनपुरी हॉस्टल ने झांसी 85 को  रनों से हराया

10 जनवरी को होगा अगला मैच,

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन हुए मुकाबले में मैनपुरी हॉस्टल ने झांसी को 85 रनों  से हराया। आज के मैच के मुख्य अतिथि गौरव सिंह ब्लाक प्रमुख भियाँव रहे। उन्होंने बीच मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व० सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 IMG-20260108-WA0751
आज सुबह टॉस जीतकर मैनपुरी हॉस्टल के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।  मैनपुरी हॉस्टल के लिए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैदर ने ताबड़तोड़ अंदाज में मैदान के चारों तरफ विस्फोटक स्ट्रोक खेलते हुए अविजित 60 रन बनाये। हैदर और शिवपूजन के बीच दसवें विकेट के लिए अविजित 57 रन की साझेदारी के बदौलत मैनपुरी हॉस्टल ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर बनाया।  शिवम ने 35 और आदित्य ने 20 रनों का योगदान दिया। झांसी के लिए अंश, गौतम, अनिरुद्ध ने 2-2 तथा सैफ, ओम ने 1-1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी का नियमित अंतराल पर लगातार विकेट गिरता रहा कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिककर बल्लेबाजी ना कर सका और पूरी टीम 15.2 ओवर में अपने सभी 10 विकेट गवाते हुए 108 रन ही बना सकी। झांसी के लिए केवल अनमोल ने 31 रनों की साहसिक पारी खेला लेकिन वह जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। मैनपुरी हॉस्टल के लिए शिवपूजन ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किया सीताराम ने 2 विकेट लिये। अब 10 जनवरी को पहला क्वार्टर फाइनल नेपाल और मैनपुरी हॉस्टल के बीच खेला जाएगा । कल टूर्नामेंट का कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा।

IMG-20260108-WA0756

पाकिस्तान के इनकार पर आईसीसी सख्त Read More पाकिस्तान के इनकार पर आईसीसी सख्त

मैच में एम्पायर की भूमिका में आनंद सिंह, संदीप वर्मा और कमेंटेटर अजय श्रीवास्तव, डॉ० सैयद मोहम्मद बाकिर अपने चिरपरिचित अंदाज में कमेन्ट्री करके दर्शकों को मैच के हर पल की जानकारी दी। स्कोरर की भूमिका में अनुराग उपाध्याय, हिमांशु सिंह रहे।

ओबरा तापीय परियोजना ने जीता जोनल फुटबॉल का खिताब ,रोमांचक मुकाबले में अनपरा को दी मात Read More ओबरा तापीय परियोजना ने जीता जोनल फुटबॉल का खिताब ,रोमांचक मुकाबले में अनपरा को दी मात

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, सचिव राकेश सोनकर, आचार्य शिवप्रसाद मिश्र, पी.एन. तिवारी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, संजय वर्मा प्रत्यूष वर्मा शुभम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

देवघर में अंडर-15 जिला कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभाओं ने दिखाया दम Read More देवघर में अंडर-15 जिला कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभाओं ने दिखाया दम

Post Comments

Comments