IAS Success Story: 12 घंटे की ड्यूटी के बाद UPSC की तैयारी, जानें अंजलि गर्ग के डॉक्टर से आईएएस बनने तक का सफर
IAS Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने के लिए उम्मीदवार सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं। कई लोग अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर भी इस परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं।

आईएएस अंजलि गर्ग की मेहनत और लगन किसी भी युवा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अस्पताल में 12 घंटे की ड्यूटी करने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और आखिरकार सफलता हासिल की। हालांकि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उनके मजबूत इरादों ने उन्हें मंजिल तक पहुंचाया।
Read More IAS Success Story: चार बार असफलता के बाद भी नहीं हारीं तृप्ति कल्हंस, 5वें प्रयास में बनीं IAS अफसर कौन हैं आईएएस अंजलि गर्ग
अंजलि गर्ग का जन्म 14 सितंबर 1996 को चंडीगढ़ में हुआ था। बचपन से ही उनका सपना डॉक्टर बनने का था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से ही पूरी की और पढ़ाई में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा में उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।
Read More IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ शुरू की यूपीएससी की तैयारी, AIR-6 लाकर बनीं IAS विशाखा यादवशानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड के बाद अंजलि ने NEET परीक्षा की तैयारी शुरू की और सफलता हासिल कर दिल्ली के प्रतिष्ठित VMMC (वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज) एवं सफदरजंग अस्पताल में MBBS में दाखिला लिया।

MBBS के दौरान बदला नजरिया, शुरू हुई UPSC की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MBBS के तीसरे वर्ष में अंजलि ने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को करीब से देखा। यहीं से उनके मन में समाज के लिए बड़े स्तर पर काम करने की इच्छा जागी और उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का फैसला किया।
UPSC की तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी मेडिकल इंटर्नशिप भी जारी रखी। अस्पताल में 12 घंटे की नाइट ड्यूटी के बावजूद वे कोचिंग और सेल्फ स्टडी के लिए समय निकालती रहीं। पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा पूरी मेहनत से तैयारी की।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता
अंजलि गर्ग ने दूसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने UPSC CSE 2022 में 79वीं रैंक प्राप्त की और आईएएस अधिकारी बनीं। खास बात यह है कि वे अपने बैच की मेडिकल साइंस टॉपर भी रहीं।
शौक और निजी जीवन
आईएएस अंजलि गर्ग न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि कला के क्षेत्र में भी काफी प्रतिभाशाली हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें गाना गाने का शौक है। हाल ही में उनका एक गायन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके अलावा, आईएएस अंजलि गर्ग और आईएएस द्विज गोयल ने शादी करने का फैसला भी लिया है।

Comment List