ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बालिका की दर्दनाक मौत, बाइक चालक घायल
On
सिद्धार्थनगर । जिले के इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा-बदलिया मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए एक सड़क दुर्घटना में 15वर्षीय बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके 55 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव निवासी ओम प्रकाश गुप्ता अपनी बेटी लक्ष्मी (15) के साथ इटवा तहसील के रसूलपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। चौखड़ा के आगे बढ़ते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि लक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ओम प्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घायल पिता का इलाज जारी है।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
इस संबध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि इस मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार बालिका की मौत हुई है। जबकि मृतका बालिका का पिता बाइक चालक घायल हुआ है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
04 Dec 2025
04 Dec 2025
04 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
05 Dec 2025 11:06:18
PM Kisan Yojana 22nd Installment: मोदी सरकार किसानों की आय को सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List