Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में कार घुसी, तीन की मौके पर मौत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा 152D फ्लाईओवर पर हुआ, जब तेज़ रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग राजस्थान के जयपुर से अपनी एक महिला रिश्तेदार की डेड बॉडी लेकर लौट रहे थे। मृत महिला राजस्थान पुलिस में कार्यरत थी, जिनकी अचानक मौत के बाद परिजन उनका शव लेने जयपुर गए थे। वापसी के दौरान रोहतक के पास यह हादसा हो गया।

हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर

हादसे में 24 वर्षीय किरत पुत्र सुरेंद्र, 61 वर्षीय कृष्णा पत्नी रामधन (दोनों निवासी गांव भागखेड़ा, जिला जींद) और 27 वर्षीय सचिन पुत्र दलबीर (निवासी गांव जागसी, जिला सोनीपत) की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों कार में सवार थे। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

रिश्तेदार ही थे मृतक

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे में मारे गए लोग मृतक महिला पुलिसकर्मी के करीबी रिश्तेदार थे। किरत मृतका का बेटा था, कृष्णा उसकी बहन (या मां), जबकि सचिन उसके साथ ड्यूटी करने वाला एक सहयोगी था।

तकनीकी अड़चनों के बावजूद तीन लाख लोगों के खातों में पहुंचा मानदेय Read More तकनीकी अड़चनों के बावजूद तीन लाख लोगों के खातों में पहुंचा मानदेय

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें