वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी का बड़ा हमला, ।

बोले- चुनाव आयोग और बीजेपी में है मिलीभगत, वोट चोरी का औजार है एसआईआर।

अजय यादव Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो प्रयागराज।
 
बिहार के अररिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग और बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने चुनाव आयोग के रवैये पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग पर भेदभाव और बीजेपी के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए, और महादेवपुरा (कर्नाटक) के संदर्भ में फर्जी मतदाता मुद्दे को उठाया।
राहुल गांधी ने कहा कि महादेवपुरा के डेटा से यह स्पष्ट होता है कि वहां से 1 लाख फर्जी मतदाता कैसे आ गए, लेकिन आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।उन्होंने आगे कहा कि उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच आयोग ने उनसे हलफनामा मांगा, वहीं बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आयोग ने कोई हलफनामा नहीं मांगा। यह उनकी (चुनाव आयोग) नीति में स्पष्ट असमानता को दर्शाता है।
 
राहुल गांधी ने कहा, “उनका (चुनाव आयोग) तर्क है कि मैंने फर्जी वोटर की बात उठाई, अनुराग ठाकुर ने वही बात दोहराई, लेकिन आयोग ने उनसे हलफनामा नहीं लिया। इससे स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न निष्पक्ष।" राहुल गांधी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक संस्थागत वोट चोरी का तरीका बताया। उन्होंने बिहार में हटाए गए 65 लाख नामों का उदाहरण दिया और कहा कि बीजेपी की तरफ से इस संबंध में एक भी शिकायत नहीं की गई। उनका कहना है कि यह सब इसलिए संभव है क्योंकि चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त, बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
 
राहुल गांधी ने कहा कि वे चुनाव आयोग के इस रवैये को बदलने में हर संभव प्रयास करेंगे। उनका संदेश था, "चाहे कुछ भी हो जाए, हम बिहार में चुनाव चोरी नहीं होने देंगे।"उन्होंने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ बहुत सफल रही है। बिहार की जनता इस मुद्दे यानी ‘वोट चोरी’ पर पूरी तरह जागरूक है और हमसे जुड़ रही है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में करोड़ों लोग ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर भरोसा करते हैं और यही वजह है कि वे हमारे साथ जुड़ रहे हैं।
 
आरजेडी नेता तेजस्वी यावद ने प्रेस से बात करते हउए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से बड़ा झूठा आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ। समाज में जहर फैलाने और अफवाहें फैलाने में उनसे बेहतर कोई नहीं है। लेकिन ये बिहार की धरती है, हम लोकतंत्र और संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।
 
इस मौके पर प्रेस से बात करते हुए वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि हम सभी लोग जनता के वोट के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। आजाद भारत में लोगों के पास वोट की ही ताकत है। अगर हमारे पास वोट की ताकत नहीं होती तो देश की सरकारें हमारी बात नहीं मानती।उन्होंने कहा कि आज देश में अमीर-गरीब के पास समान वोट का अधिकार है। इसलिए हम गरीबों और पिछड़ों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं।
 
 
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें