गोरखपुर में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी
गोरखपुर, 28 जनवरी 2025: गोरखपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2018 में थाना चिलुआताल में दर्ज हत्या के मामले में अभियुक्त चुनमुन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
मामले की सुनवाई करते हुए मा० न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं0-02 जनपद गोरखपुर ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास और 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
 
ऑपरेशन कनविक्शन का यह सजा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के तहत मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव कुमार ग्रोवर जनपद गोरखपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल अतुल कुमार श्रीवास्तव, थाने के पैरोकार व मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप यह सफलता मिली है। ADGC श्री राम प्रकाश सिंह का भी इस मामले में अहम योगदान रहा है।
 
कानून का राज कायम:इस सजा से क्षेत्र में कानून का राज कायम करने में मदद मिलेगी और अपराधियों में दहशत पैदा होगी। पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें