महिलाएं किशोरों से कराती होमगार्ड की नातिन का रेप,चार नामजदtle

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
अलीगढ़,। थाना देहलीगेट क्षेत्रार्न्तगत के एक मोहल्ले में बालिका से दो किशोरों ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इसमें दो महिलाओं को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला एक होमगार्ड की नौकरी करती है।


उसने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह ड्यूटी पर चली जाती हैं तो घर पर उनकी 10 साल की नातिन व पति रहते हैं। पति किडनी की बीमारी से ग्रसित है। वो घर से बाहर नहीं निकलते हैं। उसकी नातिन पड़ोस के प्लाट में खेलने चली जाती थी। इसी के सामने रहने वाली दो महिलाएं नातिन को अपने घर बुला लेती थीं। नातिन को बहला- फुसला कर महिलाएं मोहल्ले के ही दो किशोरों से दुष्कर्म कराती थीं। बच्ची के विरोध करने पर उसे बल्ले से पीटते और जान से मारने की धमकी देते थे।


आठ फरवरी को भी दोनों महिलाओं ने बालिका को घर पर बुला लिया। दोनों आरोपियों से दुष्कर्म कराया। घर पहुंचने पर दादी के पूछने पर बालिका ने पूरा वाकया बताया। दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गीता, राखी और अंशूव लकी के खिलाफ पोक्सो, सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया गया है।

सीओ प्रथम, अभय पांडेय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बालिका से दुष्कर्म का मामला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगें, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में दादी की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल परिक्षण किया गया और जल्द ही मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार की योजना से 16,254 दिव्यांगजन को मिला सहारा Read More योगी सरकार की योजना से 16,254 दिव्यांगजन को मिला सहारा

About The Author

Post Comments

Comments