पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Office Desk Lucknow Picture
Published On

 लखीमपुर खीरी - के भीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूपनपुरवा गांव में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से वो शव को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी पर शक करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।
 
मृतिका सोना सिंह के भाई ने बताया कि हत्या की सूचना ससुराल वालो ने फोन करके दी तो उन्हें हत्या का पता चला। तुरंत ही उन्होंने स्थानीय थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
 
इससे पहले भी पति पत्नी का आपसी विवाद होता रहा है एक साल पहले आपसी विवाद पर पति ने अपनी पत्नी के बाल कटवा दिए थे और वही सोना सिंह के ससुर ने बताया कि बेटा और बहू दोनो शराब पीते थे और दोनो का आपस में विवाद होता रहता था बीती रात विवेक कुमार शराब पीकर आया और दोनो पति पत्नी का आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। जिसके बाद विवेक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

About The Author

Post Comments

Comments