प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला का परचम

राधिका ठैनुआ ने कथा कथन में हासिल किया प्रथम स्थान, पांच प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

विवेक शर्मा Picture
Published On

सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला के विद्यार्थियों ने प्रांतीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लहराया परचम। राधिका थेनुआ ने कथा कथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काव्या, जानवी, रोहन और दीपिका ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा मथुरा के दीनदयाल नगर में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन कर फिरोजाबाद जनपद का नाम रोशन किया। प्रांतीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।

बाल वर्ग की कथा कथन प्रतियोगिता में विद्यालय की बहन राधिका ठैनुआ ने पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं बाल वर्ग की मूर्तिकला प्रतियोगिता में बहन काव्या ने द्वितीय स्थान तथा गीत प्रतियोगिता में बहन जानवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसी क्रम में शिशु वर्ग की गीत प्रतियोगिता में भैया रोहन ने प्रांत में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कला प्रतियोगिता में बहन दीपाली ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक पवन कुमार अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के साथ-साथ पूरे फिरोजाबाद जनपद के लिए गौरव का विषय है।

किन्नरो की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद ने पकड़ा तूल पहुंचा कोतवाली Read More किन्नरो की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद ने पकड़ा तूल पहुंचा कोतवाली

विद्यालय के प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्या भारती की पंचमुखी शिक्षा पद्धति एवं विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास और परिश्रम का परिणाम है।

दीपावली से पहले किसानों को सम्मान निधि की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ खातों में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपये Read More दीपावली से पहले किसानों को सम्मान निधि की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ खातों में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपये

व्यवस्थापक पवन कुमार अग्रवाल ने प्रतियोगिता की तैयारी कराने वाली आचार्य बहन आकांक्षा दीक्षित को भी विशेष रूप से बधाई दी। इस अवसर पर नूतन कुलश्रेष्ठ, मंजू सक्सेना, स्नेहलता शर्मा, नैनेश बाबू, विनीता शर्मा एवं मधु शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

असम के श्रीभूमि में लाचित बरफुकन और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण Read More असम के श्रीभूमि में लाचित बरफुकन और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण

Post Comments

Comments