सुशासन, सेवा संवाद’ कार्यक्रम का विकास भवन सभागार गौरीगंज में हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला 

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अमेठी। सेवा, संकल्प अभियान (17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026) के अन्तर्गत जनपद में  विकास भवन गौरीगंज स्थित प्रेरणा सभागार में ‘सुशासन, सेवा संवाद’ का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला एवं भाजपा जनपद प्रभारी सुनील सिंह व भाजपा महामंत्री विषु मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी उपस्थित रहे व आयोजित कार्यक्रम में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों से आये हुए ग्राम प्रधानों एवं सचिवों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आये हुए प्रधानों व सचिवों को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने स्वच्छता अभियान तथा जनसंवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ जैसे संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी आमजन से निरंतर जुड़ते रहते हैं और उनकी अभिव्यक्ति एवं विचारों से रूबरू होते रहते हैं। इसके उपरान्त आयोजित कार्यक्रम के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया तथा जनपद में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कराये गये रेलवे स्टेशन, अण्डरपास सहित ओवरब्रिज के निर्माण कार्य कराये जाने का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व सरकार द्वारा जनपद के विकास के लिए जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के साथ ही वर्तमान सरकार द्वारा जनपद के विकास हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
 
उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके। कार्यक्रम के अन्त में परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, ग्राम प्रधानों एवं सचिवों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया तथा उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ0 रमेश सिंह द्वारा किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें