फुलवारी पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

साहित्य उत्सव–काव्य शक्ति पर्व’ में वीर रस, हास्य और श्रृंगार की कविताओं पर गूंजती रहीं तालियां

Abhinav Shukla Picture
Published On

फुलवारी पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समांगोंडा। शहर के पंतनगर स्थित फुलवारी पब्लिक स्कूल में गुरुवार, 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र के अवसर पर ‘साहित्य उत्सव–काव्य शक्ति पर्व’ के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी अशोक शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर कवयित्री शिप्रा सिंह ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यालय की प्रबंधक एवं आयोजक डॉ. नीता सिंह ‘नवल’ ने अतिथियों का स्वागत किया। डीआईजी अशोक शुक्ला ने कहा कि साहित्यिक आयोजन भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति को सशक्त बनाने के साथ युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।कवि सम्मेलन में नीरज पाण्डेय के संचालन और शिवम मिश्रा के संयोजन में साहित्यभूषण शिवाकांत मिश्र ‘विद्रोही’, मधुप श्रीवास्तव, योगेश सिंह चौहान, संध्या त्रिपाठी, धीरज श्रीवास्तव, देशराज मधुसूदन, रिंकू एस. राज, शिप्रा सिंह, रवि सिंह और वैष्णवी सिंह सहित कई कवियों ने वीर रस, हास्य, श्रृंगार और शक्ति पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम में बीएसए अमित सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य सुधीर पाण्डेय, प्रोफेसर आरबी बघेल, डॉ. एचडी अग्रवाल, उमेश शाह, प्रोफेसर वंदना सारस्वत और डाक अधीक्षक किरण सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह और मालती सिंह ने कवियों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजक डॉ. नीता सिंह ‘नवल’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें