मिशन शक्ति फेस-6 के अंतर्गत साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  प्राचार्य ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी, प्रयागराज में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेस-6 अभियान (2026–27) के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश के निर्देशन में ‘साइबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  प्राचार्य ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। साइबर अपराधों से बचाव के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने चाहिए।
 
उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित कियाव्याख्यानमाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों की प्रकृति, उनसे बचाव के उपायों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्रदान करना था,कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित कियागया,कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. आनंद द्वारा किया गया।
 
इस अवसर पर डॉ. नीति सिंह, डॉ. सुचित्रा,  डॉ. राजेश एवं  श्री ऋषि प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. हेमलता ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें