नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन फूलपुर के चुनाव में अध्यक्ष अनुराग तिवारी तथा महामंत्री आशीष गौतम निर्वाचित
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई जिसमें अध्यक्ष पद पर अनुराग तिवारी तथा महामंत्री पद के लिए आशीष गौतम निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी। श्री पटेल के अनुसार अनुराग तिवारी ने प्रतीक वर्मा को 86 मतों से पराजित किया। और लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। अनुराग तिवारी को 215 वोट मिले, प्रतीक वर्मा को 129
महामंत्री पद पर आशीष कुमार गौतम ने स्वयम् प्रकाश को 75 मतों से पराजित किया। आशीष कुमार गौतम को 227 तथा स्वयम् प्रकाश को 152 वोट मिले। स्वयं प्रकाश तीसरी बार महामंत्री का चुनाव लड़ रहे थे लेकिन वह जीत नहीं सके।
उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार सिंह 123 मतो से विजयी हुए। दिनेश कुमार सिंह को 216, मसरूर अहमद सिद्दीकी को 93, राजेश कुमार श्रीवास्तव 64 मत मिले।
संयुक्त मंत्री पद पर अरविंद चौहान 204 मतों से विजयी हुए। अरविंद चौहान को 265, अखिलेश चंद्र यादव को 61, तथा राम विशुन को 59 मत मिले।
संगठन मंत्री पद पर बी.पी.सिंह (मुन्ना) विजयी हुए। बी.पी.सिंह (मुन्ना) को 171 मत, बी.के.यादव को 75 तथा वी.पी.मिश्र 133 मत मिले।
प्रचार मंत्री पर राम दीन पाल विजयी हुए। राम दीन पाल को 123 मत,संजय सिंह को 109, राजीव वर्मा को 104, अपूर्व कुमार सक्सेना को 41 मत मिले।
स्थापना मंत्री पद पर सीधे मुकाबले में सी.बी.सिंह ने मनोज त्रिपाठी 43 मतों से पराजीत किया। सी.बी.सिंह को 212 तथा मनोज त्रिपाठी को 169 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार 169 मतों से विजयी हुए। गौतम कुमार को 276 तथा डी.के.एस.चंदेल को 107 मत मिले।
कार्यकारी सदस्य ई0 पद पर रवीन्द्र कुमार शर्मा विजयी हुए। रवींद्र कुमार शर्मा को 266 तथा सतीश कुमार मौर्या को 114 , कार्यकारी सदस्य एफ0 पद पर संजय कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। संजय कुमार श्रीवास्तव को 236 मत तथा आर.के.मिश्र को 144 मत मिले। कार्यकारी सदस्य एफ1 गिरीश चन्द्र विजयी हुए। गिरीश चंद्र को 116 तथा एस.के.अवस्थी को 114 मत मिले। कार्यकारी सदस्य जी0 अजय कुमार दुबे विजयी हुए। अजय कुमार दूबे को 218 तथा शैलेश कुमार श्रीवास्तव को 163 मत मिले। कार्यकारी सदस्य जी1 पद पर विनीत कुमार दूबे विजयी हुए।
विनीत कुमार दूबे को 131, मनोज कुमार सिंह को 73, पीयूष मेहता को 61, एस.के. विश्वकर्मा को 57 मत मिले तथा राज मणि पटेल को 53 मत मिले, कार्यकारी पद जी2 पर अम्बुज पाण्डेय निर्विरोध विजयी हुए। कार्यकारी सदस्य एच 1 पद पर अभिषेक श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। अभिषेक श्रीवास्तव को 232 तथा विष्णु कांत तिवारी को 148 मत मिले।
चुनाव अधिकारी पी.के.पटेल ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर अधिकारियों की सराहना की। वरिष्ठ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय तथा महामंत्री विजय कुमार यादव ने जीते हुए सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
#UPNews #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #PrayagrajNews #प्रयागराज #IFFCOPhulpur #PhulpurNews #EmployeeUnion #ElectionResults \#IFFCO #IFFCOElection #इफकोचुनाव #इफकोऑफिसर्सएसोसिएशन #AnuragTiwari #आशीषगौतम #AnuragTiwariElection #AshishGautam #चुनावपरिणाम #OfficerAssociation #दिनेशकुमारसिंह #अरविंदचौहान #गौतमकुमार #औद्योगिकसमाचार #IFFCONews #संगठनचुनाव


Comments