नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने किया पैदल मार्च
बिस्कोहर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर)।
शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में शुक्रवार को थानाध्यक्ष अनुप कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
पैदल गश्त के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर नजर रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस का उद्देश्य सभी धार्मिक आयोजनों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
#UPPolice #LawAndOrder #सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशपुलिस #PeaceAndHarmony #पुलिससुरक्षा #PolicePatrolling #SiddharthnagarNews #SiddharthnagarPolice #BiskoharNews #धार्मिकआयोजन #कानूनव्यवस्था #दुर्गापूजा #DurgaPuja #FestivalSecurity #AnupKumarMishra #ShardiyaNavratri #शारदीयनवरात्रि #त्योहारोंकीसुरक्षा #पुलिसपैदल गश्त \#बिस्कोहर #प्रतिमाविसर्जन #त्रिलोकपुरथाना #PoliceAlertness


Comments