सिद्धार्थनगर : छात्रा श्रेया बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, बोलीं- मुझे भी करना है देश सेवा

मेधावी छात्रा श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
मेधावी छात्रा श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। 
 
जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन द्वारा श्रद्धा पाण्डेय को पुष्प देकर स्वागत किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार की छात्रा श्रद्धा पांडे ग्राम पचहरी की निवासी हैं। उन्हें एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। श्रद्धा पाण्डेय द्वारा शिकायत को सुना गया। शिकायतकर्ता की शिकायत को उपजिलाधिकारी बांसी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया। श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि वह आगे पढ़ाई करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। 
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें