शिक्षकों का विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और सर्वगीण विकास में भी अहम भूमिका है - डॉ. सतीश द्विवेदी

नगर पंचायत बिस्कोहर में दोपेड़ोवा चौराहा के चौधरी मैरिजहॉल में गुरुवार को भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शैक्षिक संगोष्ठी एवं गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर)।
 
नगर पंचायत बिस्कोहर में दोपेड़ोवा चौराहा के चौधरी मैरिजहॉल में गुरुवार को भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शैक्षिक संगोष्ठी एवं गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ.  सतीश चंद्र द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अजय गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के दायित्व और समाज निर्माण में गुरु की भूमिका पर चर्चा हुई।
 
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि  शिक्षकों का  विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और सर्वागीण विकास में भी अहम भूमिका  हैं । इस दौरान चेयरमैन अजय गुप्ता ने शिक्षकों के दायित्व और उनके कार्यों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा शिक्षकों का मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाने और समाज को सही दिशा देने में सहायक होता हैं। कार्यक्रम को  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश संयुक्त मंत्री जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल  ने  संबोधित करते हुए कहा कि  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं  को स्कूलों में शैक्षिणक कार्य के अतिरिक्त गैर शैक्षणिक करना पड़ता है। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी, उमाकांत गुप्ता, गोपेश दुबे, शिवम सिंह, अभय सिंह, पंकज त्रिपाठी, आदित्य कुमार शुक्ल, अवधेश भारती, जितेन्द्र पाण्डेय, शिव कुमार, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, माता प्रसाद दुबे, अंशुमान यादव, सज्जन श्रीवास्तव, रामबरन यादव, संतोष कुमार गुप्ता, समर हैदर रिज़वी, यमुना प्रसाद पाठक, अभयंकर सिंह, प्रदीप कुमार ,जितेंद्र कुमार, विष्णु कांत दुबे, विनोद कुमार उपाध्याय, अंजली गुप्ता, बिस्कोहर मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा , बलराम मिश्र, प्रदीप कसौधन आदि लोग उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें