नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया पैदल ग्रस्त
शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक महाजन ने इटवा क्षेत्र के करहिया पुल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद डीएम व एसएसपी ने इटवा कस्बा में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी के बीच अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर नजर रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सभी धार्मिक आयोजनों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी इटवा, इटवा एसडीएम और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#LawAndOrder #सिद्धार्थनगर #SwatantraPrabhat #पुलिसप्रशासन #UttarPradeshPolice #उत्तरप्रदेशपुलिस #सुरक्षाव्यवस्था #PolicePatrolling #SiddharthnagarNews #ItwaNews #कानूनव्यवस्था #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #FestivalSecurity #Navratri2026 #शारदीयनवरात्रि #त्योहारसुरक्षा #जिलाधिकारीशिवशरणप्पाजीएन \#इटवा #प्रतिमाविसर्जन #एसएसपीअभिषेकमहाजन #पैदल_गश्त #करहियापुल #शांतिपूर्णआयोजन #IdolImmersion


Comments