थाना समाधान दिवस पर 89 शिकायतें, 20 का मौके पर निस्तारण

डीएम और एसपी ने सलेमपुर थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए गठित की गईं टीमें

Abhinav Shukla Picture
Published On

देवरिया, 10 अक्टूबर। जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए शनिवार को देवरिया जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले भर में कुल 89 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
 
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने थाना सलेमपुर पहुंचकर जनसुनवाई की। यहां कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
 
**राजस्व से जुड़ीं 71, पुलिस विभाग की 18 शिकायतें**
 
जिले के सभी थानों पर आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 71 और पुलिस विभाग से संबंधित 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित शिकायतों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
**डेस्क सिस्टम से बढ़ेगी जवाबदेही और पारदर्शिता**
 
जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी थानों पर डेस्क सिस्टम लागू किया गया। इसके तहत हल्का प्रभारियों और बीट पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र, ग्राम और बीट के लिए अलग-अलग डेस्क लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने, संवेदनशीलता के साथ शिकायतें सुनने और निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
 
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में निष्पक्षता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें