नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की अधिशासी अधिकारी
ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने पटका पहनाकर किया स्वागत
मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका परिषद टूण्डला में एक छात्रा को एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनाया गया। ईओ आशुतोष त्रिपाठी व कर्मचारी प्रीती ने छात्रा का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्रा को नगर पालिका की कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी दी गई। पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है।
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद टूण्डला में एक छात्रा को एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी (ईओ) बनाया गया।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी एवं कर्मचारी प्रीती ने छात्रा का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान छात्रा को नगर पालिका की कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं के निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी गई।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक कार्यों के प्रति समझ विकसित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Comments