मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जनपद के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जनपद के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, महिला शक्ति लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को यूपी कॉप ऐप के उपयोग तथा फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर स्टॉकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए गए।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें