सेवा ज्योति कलश यात्रा ने दिया सेवा, समर्पण और विकसित भारत का संदेश

सिद्धार्थनगर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को भारत माता चौक पर सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता रहे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
सिद्धार्थनगर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को भारत माता चौक पर सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्याम धनी राही एवं पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने की।
 
कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर जिले से बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना और सेवा, सुशासन तथा विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।
 
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि 7 अक्टूबर भारतीय राजनीति के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन है। आज से 25 वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी  ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर जनसेवा की जो अविरल यात्रा शुरू की थी, वह आज सेवा की ज्योति बनकर पूरे देश को प्रकाशित कर रही है। सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 25 वर्षों के अथक परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना को नमन करने का अवसर है।
 
इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा,सेवा ज्योति कलश यात्रा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 25 वर्षों के जनसेवा के संकल्प से प्रेरणा लेकर हमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
 
इस अवसर पर विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा त्याग, तपस्या और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है। सेवा ज्योति कलश हमें निरंतर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
 
विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तथा प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में देश एवं प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
 
पूर्व विधायक मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
 
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा से संकल्प, संकल्प से विकसित भारत’ के भाव के साथ सेवा ज्योति को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह,अभियान संयोजक मनोज मौर्य, कुंवर विक्रम सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडे, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, दिलीप चतुर्वेदी,  साधना चौधरी, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, महामंत्री पवन मिश्रा, फतेहबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, रवि अग्रवाल, हेमंत जायसवाल, बजरंगी वर्मा, विपिन सिंह, सत्य प्रकाश राही, श्याम जायसवाल, सिद्धार्थ चौधरी, रामनारायण, उदयपाल वर्मा, रमेश मणि, अनुराग श्रीवास्तव, सतीश रस्तोगी, केशभान राय, सुनील अग्रहरि, दशरथ चौधरी, श्रीश चौधरी, अरुणा मिश्रा, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें