सपा विधायक राहुल लोधी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा प्रभावित किसानों को दिलाया मदद का आश्वासन

Abhinav Shukla Picture
Published On

रायबरेली... हरचंदपुर के सतांव विकासखंड के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी ने कहुवा, कन्दूरी, सहरीकौड़ी, मुकुंद खेड़ा, शिवलहा, बरदर, सुमेरपुर, पूरे सुजान, शिवमंगल खेड़ा, पोरई, बड़ी बिरवल, छोटी विरवल सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को जाना।
 
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक उनके गांवों में कोई विभागीय टीम सर्वे करने नहीं पहुंची है। बाढ़ से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है और जनजीवन प्रभावित है।
 
इस गंभीर समस्या को लेकर सरकार के द्वारा अभी तक बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे किसान सरकार के प्रति आक्रोशित हैं मीडिया द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से दिखाया व प्रकाशित भी किया गया उसके बावजूद भी प्रशासन कुम्भकरण की नींद सोता रहा तत्पश्चात किसानों ने अपनी समस्याओं से क्षेत्रीय विधायक अवगत कराया किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने त्वरित जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल विभागीय टीम भेजने, नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता दिलाने की मांग की
 
किसानों की मेहनत बाढ़ में डूबी है, अब सरकार के द्वारा राहत पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए तत्पश्चात प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि हम हरसंभव सहायता के लिए अपनी क्षेत्रीय जनता के लिए वचनबद्ध हैं .

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें