ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित आठ नेताओं को भाजपा भेजेगी राज्यसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल सहित सभी आठ प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में नामांकन किया ।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से घोषित सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया गया है और सभी प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना है।
प्रकाश पाल को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी मिलते ही अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं और ओबीसी मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जगदीशपुर निवासी भाजपा नेता सुरेश यज्ञ सैनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रकाश पाल का लंबा संगठनात्मक अनुभव और पिछड़े वर्ग के बीच उनकी सक्रिय भूमिका पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रही है।सुरेश यज्ञ सैनी ने कहा कि प्रकाश पाल ने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लंबे समय तक पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और इससे पहले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।उन्होंने बताया कि प्रकाश पाल राजनीति शास्त्र में परास्नातक तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त हैं।
संगठनात्मक जीवन में उन्होंने संघ शिक्षा वर्ग से लेकर प्रचारक और संगठन के विभिन्न दायित्वों तक कार्य किया। उनके जिम्मे फतेहपुर, हमीरपुर, अयोध्या, बांदा और कानपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां रहीं। इसके साथ ही वह भाजपा के प्रदेश संगठन में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।सुरेश यज्ञ सैनी ने कहा कि प्रकाश पाल का राज्यसभा प्रत्याशी बनना संगठन के प्रति लंबे समय तक समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान दिए जाने का भी संदेश है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए घोषित आठ प्रत्याशियों में विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के नेताओं को स्थान दिया है। राजनीतिक विश्लेषणों में इसे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक-क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के संदर्भ में देखा जा रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि प्रकाश पाल के प्रत्याशी बनाए जाने से अमेठी सहित पूरे प्रदेश के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रकाश पाल को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
yogi adityanath brajesh pathak amethi news uttar pradesh news Keshav Prasad Maurya bjp news uttar pradesh bjp BJP Organization UP politics political news BJP Leaders rajya sabha nomination Jagdishpur news #SwatantraPrabhat OBC Politics 2027 UP Assembly Election Amethi BJP Rajya Sabha Election Uttar Pradesh Rajya Sabha Election Prakash Pal BJP OBC Morcha BJP Candidates Suresh Yagya Saini Rajya Sabha Candidates


Comments