स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन की तैयारियों की जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने की समीक्षा
बैठक में निर्वाचन कार्य के लिए तैनात किए जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया, प्रशिक्षण तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
भदोही 6 अक्टूबर 2026 वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शैलेष कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन कार्य के लिए तैनात किए जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया, प्रशिक्षण तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों एवं कार्मिकों की तैनाती की कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाए।
उन्होंने प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण सामग्री समय से तैयार कर ली जाए तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोग के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाए।
एआरटीओ/प्रभारी अधिकारी यातायात को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन कार्य में आवश्यक वाहनों का आकलन करते हुए वाहन अधिग्रहण की कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाए। साथ ही अधिग्रहित वाहनों के लिए आवश्यक ईंधन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत/प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली स्टेशनरी के पैकेट समय से तैयार कर लिए जाएं तथा निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले आवश्यक प्रपत्रों की छपाई निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करा ली जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बूथों की स्थिति का भौतिक आकलन कर लें। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

UP News Bhadohi News bhadohi dm Election Commission district administration Abhinav Tyagi Election Security #SwatantraPrabhat Bhadohi Administration Election Preparation Polling Stations Varanasi Graduate Constituency Varanasi Teacher Constituency Graduate Election Teacher Election Shaileash Kumar Election Review Meeting Election Training Polling Personnel Booth Inspection Vehicle Arrangement Election Stationery Voting Arrangements Uttar Pradesh Election Election Management

Comments