मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की

पीएम सूर्य घर योजना एवं फैमिली आईडी की प्रगति में सुधार के दिए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को योजना की रूपरेखा तैयार कर बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके।

अब शव रखने की नहीं होगी परेशानी, अंत्येष्टि स्थल को मिला दूसरा फ्रीजर Read More अब शव रखने की नहीं होगी परेशानी, अंत्येष्टि स्थल को मिला दूसरा फ्रीजर

इसी प्रकार फैमिली आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने फैमिली आईडी की प्रगति में तेजी लाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक फिरोजाबाद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन Read More ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक फिरोजाबाद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के माध्यम से पात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभान्वित करने तथा उन्हें अधिक से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई Read More ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई

इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी संबंधित अधिकारी नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें