सजेती थाना क्षेत्र में 100 साल पुरानी राधा क्रष्ण की मूर्ति चोरी

पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर रही है,,

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र के मैधरी गांव स्थित प्राचीन राधा क्रष्ण मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया,चोर मंदिर में रखीं 100साल पुरानी राधा क्रष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ले गए,, मंदिर में एक बुजुर्ग महिला सो रहीं थी, लेकिन उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगीं, शुक्रवार सुबह मंदिर से मूर्ति चोरी होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर रही है,,
 
आपको बताते चलें कि सजेती थाना क्षेत्र के मैधरी गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी पुत्र त्रिजुगीनारायण ने पुलिस को तहरीर दी, बताया कि उनके पूर्वजों ने गांव में राधा क्रष्ण के मंदिर का निर्माण कराया था, मंदिर में राधा क्रष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थी,, गुरुवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और मंदिर के गभॅ ग्रह में स्थापित राधा क्रष्ण की मूर्ति चोर अपने साथ ले गए,,राम प्रकाश के मुताबिक घटना के समय उनकी बुजुर्ग बहन मंदिर में सो रही थी,
 
लेकिन उन्हें कोई भनक लगी लगी, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनकी नींद खुली तो मंदिर से मूर्ति ग़ायब थी,, इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास तलाश की, लेकिन मूर्ति का पता नहीं चल सका, पीड़ित ने बताया कि चोरी गई मूर्तियां करीब 100 साल पुरानी थी,, घटना से परिवार की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है,,सजेती थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार