गोविंदा के कथित अफेयर पर भड़कीं बेटी टीना, कैमरे के सामने सवाल सुनते ही दिया तीखा रिएक्शन

Abhinav Shukla Picture
Published On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब अभिनेता की बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब टीना से पिता की पर्सनल लाइफ और कथित अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो वह नाराज नजर आईं और कैमरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

टीना से गोविंदा और कोमल रानी के बीच रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से साफ तौर पर परहेज किया। सवालों से असहज नजर आईं टीना ने बातचीत को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।

गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर सामने आ रही इन चर्चाओं के बीच परिवार की प्रतिक्रिया पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। टीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें