मां राबड़ी देवी की याद में भावुक हुए तेज प्रताप, बेटी को याद कर फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में तेज प्रताप यादव और स्वरा भास्कर का एक इमोशनल पल सामने आया है। शो में तेज प्रताप ने अपनी मां राबड़ी देवी और घर की याद आने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका मन घर जाने का कर रहा है। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

नई दिल्ली। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में तेज प्रताप यादव और स्वरा भास्कर का एक इमोशनल पल सामने आया है। शो में तेज प्रताप ने अपनी मां राबड़ी देवी और घर की याद आने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका मन घर जाने का कर रहा है। 

तेज प्रताप को भावुक देखकर स्वरा भास्कर भी अपनी बेटी राबिया को याद कर रो पड़ीं। स्वरा ने बेटी की तस्वीर देखने की इच्छा जताई और भावुक होकर उसका चेहरा दिखाने की गुजारिश की। 

इस दौरान तेज प्रताप यादव स्वरा को संभालते और उन्हें सांत्वना देते नजर आए। शो का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें