मल्टी लेवल पार्किंग और फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार व्यवस्था को मंजूरी
बस्ती जिले के व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर महत्वपूर्ण पहल हुई है।
बस्ती। बस्ती जिले के व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर महत्वपूर्ण पहल हुई है। मल्टी लेवल पार्किंग तथा फुटपाथ व्यापारियों को अस्थाई रूप से व्यापार करने की व्यवस्था को मंजूरी मिलने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना का मोमेंटो देकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरिमूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रयासों से व्यापारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने में सफलता मिली है। मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था होने से शहर में वाहनों के दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार की व्यवस्था होने से उन्हें व्यवस्थित तरीके से रोजगार करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल लगातार शासन प्रशासन से संवाद कर रहा है। व्यापारियों की सुविधाओं और शहर की बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाए जा रहे कदमों से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुगमता मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्वीकृति प्रदान किए जाने पर व्यापारियों में खुशी का माहौल है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा विकसित होने से बाजार क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, फुटपाथ पर कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यवस्था किए जाने से उनके रोजगार को व्यवस्थित स्वरूप मिल सकेगा। इससे व्यापारियों के हितों के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री आलोक पांडे, जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी ‘बबलू’, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव और युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से बस्ती के व्यापारिक क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी प्रभावी परिणाम सामने आएंगे।
yogi adityanath swatantra prabhat basti news uttar pradesh government uttar pradesh news traffic management Basti District News urban development india Public Administration Market Development Street Vendors Traders Welfare Business Community Basti Development DM Kritika Jyotsna Traders Association Basti Traders News Multilevel Parking Project Footpath Vendors Parking Problem Solution Street Vendor Support Temporary Market Space Local Business News Trade Association News Small Business Support


Comments