डीएम व एसपी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने विषयक हेतु की गई बैठक
आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दुर्गापूजा व दशहरा के तैयारी के संबंध पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।
भदोही 09 अक्टूबर 2026:-* आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दुर्गापूजा व दशहरा के तैयारी के संबंध पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया आगामी नवरात्रि पर्व दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सम्भ्रान्त नागरिकों/दुर्गा पूजा मंडली के आयोजकों को धन्यवाद एवं दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्यौहारों को मनाए जाने की गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आनंद के वातावरण में आपसी भाई चारे एवं एक दूसरें की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए परम्परागत तरीके से त्योहार मनाए। जिलाधिकारी ने नवरात्रि के दौरान विद्युत व्यवस्था की आपूर्ति बनाए रखने हेतु सहायक अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा पंण्डालों के आस-पास एवं मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एवं लटके हुए विद्युत तारों को ठीक करा दिया जाए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित सभी सबडिवीजन अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा में दुर्गा पांण्डालों की स्थापना से लेकर विसर्जन तक व्यवस्थओं के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों जिलाधिकारी ने जनपद में मूर्ति विसर्जन एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी से उनके क्षेत्र में दुर्गा पूजा/दशहरा के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की स्थानीय बैठकों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने दुर्गा पूजा आयोजक समितियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि पूजा पंडालों में विद्युत आपूर्ति के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं विद्युत विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि बड़े दुर्गा पूजा आयोजनों वाले स्थलों पर स्वयं जाकर निरीक्षण करें तथा विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा, सुदृढ़ता एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सभी दुर्गा पूजा मंडली के आयोजकों से कहा कि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था का आश्वासन देते हुए कहा की त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी फिर भी उन्होंने स्थानीय लोगों से इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की तथा कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी आशंका की स्थिति में वे स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति की ऊंचाई ज्यादा ना रखें, डीजे की उचाई ज्यादा न रखे एवं तेज ध्वनि/वाईब्रेटर ध्वनि का उपयोग न किया जाए एवं शांति के साथ मूर्ति का विसर्जन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी संसाधनों के साथ पर्याप्त पुलिस बल सक्रिय रहेगा, फिर भी किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले को कतई बख्शा नहीं जाएगा एवं उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुर्गा पूजा पाण्डालों में गुणवत्तायुक्त विद्युत तारों के साथ उचित कनेक्शन करने, मूर्ति पाण्डलों के पास सुरक्षा के दृष्टिगत आग बुझाने वालें संसाधनों, सीसीटीवी कैमरा का उपयोग किये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि दुर्गा पूजा पाण्डाल का फ्रन्ट साईड सड़क के तरफ न हो। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए पाबन्ध किया जाए, दुर्गा पण्डालों में सार्वजनिक जगहो/सड़कों पर द्वार न बनाया जाए जिसे अवागमन बाधित हो, सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत फोटोग्राफी/वीडियों ग्राफी भी कराई जाए, जुलुस के साथ अनिवार्य रूप से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और सभी तैयारियों की समीक्षा पहले से ही कर ली जाए। bइस अवसर पर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व शुभांगी शुक्ला, उपजिलाधिकारी, ज्ञानपुर औराई, व भदोही, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, सीएमओ, समस्त ई0ओ0, थाना प्रभारी,पालिका चेयरमैन व सदस्य ,सम्भ्रान्त नागरिक व दुर्गापूजा रामलीला आयोजक सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

swatantra prabhat uttar pradesh police Bhadohi News uttar pradesh news Law and order police administration peace committee meeting DM Shailesh Kumar Communal Harmony Public Safety SP Abhinav Tyagi festival security arrangements Festival Preparations Festival News Electricity Safety Idol Immersion Safety Dussehra 2026 Bhadohi Durga Puja Durga Puja 2026 Bhadohi District Administration Navratri Festival Durga Puja Guidelines Fire Safety Measures CCTV Security Dussehra Celebration

Comments